जमशेदपुर के पोटका में बस और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार पति, पत्नी और 7 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया, हालांकि ड्राइवर फरार हो गया.

मृतक ओडिशा के रहने वाले

मृतकों की पहचान मंगलवन सिंह, सुभद्रा और उनके सात साल के बेटे के रूप में हुई. ये लोग ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले थे. तीनों बाइक से जमशेदपुर की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान पोटका के तीरीलडीह मोड़ के पास मां पार्वती नामक बस की चपेट में बाइक आ गई. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बस जब्त, ड्राइवर फरार 



बस यात्रियों को लेकर जमशेदपुर जा रही थी. घटना के बाद ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया. इस घटना के कारण बस पर सवार यात्रियों काे परेशान होना पड़ा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours