पथरगामा, नए भारत के इस दौर में डिजिटल साक्षरता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पथरगामा प्रखंड के एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज में डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कोर्स की शुरूआत की गई। यह कोर्स अदाणी फाउंडेशन की मदद से चलाया जाएगा। सोमवार को पहले बैच का शुभारंभ विधायक अमित कुमार मंडल के हाथों हुआ। एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज में पहले से ही स्टेट ऑफ द आर्ट कंप्यूटर लैब मौजूद है जिसमें अत्याधुनिक कंप्यूटर और प्रोजेक्टर जैसे उपकरण लगे हुए हैं। विधायक अमित कुमार मंडल ने युवाओं को संबोधित करते हुए हुए उन्हें कंप्यूटर साक्षरता का महत्व बताया। युवाओं की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का शुरूआती ज्ञान सिर्फ नौकरी पाने के लिए ही नहीं बल्कि भविष्य को उज्जवल बनाने में भी मदद करेगा। उदाहरण देते हुए उन्हें बताया कि आज जब नौकरी के लिए फार्म भरने से लेकर, बैंकिंग और सोशल मीडिया तक कंप्यूटर ज्ञान के बिना अधूरा है।
अदाणी फाउडेशन की तरफ से कॉलेज में कम्प्यूटर शिक्षक उपलब्ध कराया गया है। अब तक 194 बच्चे कोर्स के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध कुमार ने बच्चों को बताया कि, इस कोर्स का मकसद युवाओं को डिजिटल सारक्षता प्रदान करने का है। एक माह के इस कोर्स के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा जिससे यह कोर्स उन्हें रोजगार हासिल करने में मदद कर सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज के प्राचार्य बसंत नारायण, सचिव सुनील कुमार सिंह, मुन्ना झा, रोहित चंद्र सिंह, एवं अदाणी फाउंडेशन के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours