झारखंड की राजधानी रांची में लापुंग थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी द्वारा कुचले जाने से शंकरपुर और खटंगा सरना टोली में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक हाथी सरना टोली में अचानक पहुंच गया और एक घर की चारदीवारी को तोड़ते हुए 36 साल की सुषमा खलखो और उसके ढाई साल के बेटे विरल खलखो को कुचलकर मार डाला. जिस समय हाथी घर में घुसा, बच्चा आंगन में खेल रहा था. हाथी को देखकर महिला बच्चे को लेकर घर के पीछे भागने लगी, लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दो घायल-
लोगों का कहना है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की. लेकिन, हाथियों ने उल्टा ग्रामीणों को दौड़ा दिया. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे 55 वर्षीय ठकरी पहन और 60 वर्षीय बिरसा उरांव को हाथियों ने बुरी तरह घायल कर दिया.
बता दें कि हाथी के उत्पात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पिछले कई महीने से इलाके में हाथी उत्पात मचा रहे हैं. वन विभाग की ढ़ीली कार्रवाई से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours