गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के पोटका गांव में एक कलयुगी पिता ने अपने पांच साल के मासूम बच्चे की गला काटकर घर में ही हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि हत्यारा पिता कुछ दिनो से मानसिक रुप से बिक्षिप्त के समान व्यवहार करता था.

पिता ने बेटे का गला रेता

गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के पोटका गांव में आज अहले सुबह एक ऐसी घटना सामने आयी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना दिया. दरअसल पोटका गांव के तरसीयुस कुजुर नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने चार साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर दी. बता दें कि पिता ने इस घटना को घर में ही अंजाम दिया.

कुछ दिनों से अजीबो गरीब हरकत करता हत्यारा पिता



लोगों के मुताबिक सुबह में जब घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था तो आस-पास के लोगों ने किसी तरह घर में देखा तो मासूम का शव घर में पड़ा था और पिता के हाथ में धारदार हथियार था, जो खून से लथपथ था, स्थानीय लोगों ने बताया की हत्यारा पिता कुछ दिनों से अजीबो गरीब हरकत करता था, जिसके कारण कुछ महीने पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी. जिसके बाद चार साल के बच्चे के साथ वह घर में रहता था और अचानक उसने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

वहीं जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन किया. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो घर का दरवाजा खुलवाया तो देखा की हत्यारा पिता घर के एक कोना में छुपा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना को लेकर आस-पास के लोगों में हड़कंप सा मच गया है. पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours