आज देशभर में जश्‍न का माहौल छाया हुआ है। रामजान का पाक महीना 4 जून को पूरा होने के बाद आज भारत समेत कई देशों में ईद का त्‍यौहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर या मीठी ईद के नाम से जाना जाने वाला यह त्‍यौहार कई मायनों में खास जगह रखता है। आज सुबह से ही लोग एक दूसरे को ईद की बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले। 
बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, सुष्‍मिता सेन, कटरीना कैफ समेत टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट आदि ने अपने फैंस को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पर ईद की मुबारकबाद दी है। वरुण धवन के साथ ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फैंस को ट्विटर पर ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा- 'सबको ईद मुबारक!!! चलो हर तरफ प्यार, एकता, खुशियां, समझदारी और सारी अच्छी-अच्छी चीजें फैलाने की कोशिश करें। लॉट्स ऑफ लव।'
कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्‍म भारत आज यानि ईद के मौके पर रिलीज हुई है। ऐसे में कटरीना कैफ ने अपने चाहने वालों को इंस्‍टाग्राम पर 'आप सबको चाँद मुबारक' लिख कर मुबारकबाद दी है।  
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाने वाली एक्‍ट्रेस सुष्‍मिता सेन ने भी अपने फैंस को ईद मुबारक मेरी जान कह कर बधाई दी है। सुष्‍मिता सेन भले फिल्‍मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव रहती हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours