झारखंड में घाटशिला के एनएच 18 फुलपाल के पास कक्षा 6 में पढ़ने वाली 11 वर्षीय कृणामयी मुर्मू की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई. बच्ची स्कूल से अपने घर जा रही थी तभी ट्रेलर के सामने आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इघर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा और सड़क पर बड़े वाहनों के चलने पर रोक लगाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. इस दौरान करीब 4 घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया. बता दें कि ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को चार घंटे तक जाम कर रखा था. शाम करीब 6 बजे सड़क जाम हटाया गया.

घर की इकलौती बेटी थी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका घाटशिला प्रखंड के भादुड़ी गांव के रहने वाले भोलानाथ मुर्मू की इकलौती बेटी थी, जिसकी मौत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अधीन चलने वाली ट्रेलर के चपेट में आने से हो गई. ट्रेलर पर आयरन ओर लोड था. हाईवे से मऊ भंडार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड जाने के दौरान ट्रेलर के पीछले चक्के से बच्ची की मौत हो गई है.

पिटाई के बाद चालक को किया पुलिस के हवाले

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की पिटाई करने के बाद घाटशिला पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआवाज और हाईवे से मऊभंडार जाने वाली सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन के चलने का विरोध किया.

बड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन और एचसीएल आईसीसी को दिन के समय बड़े वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. आए दिन बड़े वाहन से सड़क पर दुर्घटना होती रहती है. लिहाजा, ग्रामीणों ने मांग की है कि दिन के समय फुलपाल हाईवे से मऊभंडार आने वाली सड़क पर बड़े वाहन न चलाए जाए. बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours