झारखंड के पतरातू (रामगढ़) में बीते 17 जून 2019 को ग्राम वाल्मीकि नगर में राम प्रसाद साहू की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसी क्रम में मामले को लेकर बीते सोमवार को पतरातू थाने में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया है.

पुश्तैनी पारिवारिक जमीन की धोखाधड़ी

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने कहा कि गोतिया की पुश्तैनी पारिवारिक जमीन की धोखाधड़ी कर अपनी पत्नी और अपने नाम पर कर लेने और गोतिया के अन्य सदस्यों को जमीन से बेदखल करने व बेचने के प्रतिशोध में हत्या हुई थी. हत्या के लिए प्रेम कुमार, जितेंद्र साहू साकूल निवासी द्वारा डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी गई थी. हत्या में 5 लोग शामिल थे, जिनमें से 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है.

3 अन्य आरोपी की तलाश जारी

हत्या के आरोपी राकेश साव और  दिनेश कुमार को लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं हत्या में शामिल अन्य 3 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. आपको बता दें कि मृतक का मोटरसाइकिल चतरा गिद्धौर थाना क्षेत्र पहरा से बरामद हुआ है. वहीं हत्या में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी गिद्धौर थाना क्षेत्र से पुलिस द्वारा बरामद की गई है. साथ ही पकड़े गए 2 अपराधियों के पास एक मोबाइल भी बरामद हुआ है. मामले की जानकारी पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने दी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours