पहले मानसून आने में देरी, ऊपर से जुलाई माह में सामान्य से कम बारिश, झारखंड सुखाड़ की दहलीज पर खड़ा है. अगर अगले सात दिनों में मानसून मेहरबान नहीं हुआ, तो स्थिति भयानक हो सकती है. रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के आंकड़ों के मुताबिक 24 में से सिर्फ दो जिले, लोहरदगा और साहेबगंज में अबतक सामान्य बारिश हुई है. जबकि 16 जिलों में 30 से 50 फीसदी तक सामान्य से कम वर्षा हुई है.

झारखंड के खूंटी, गढ़वा, बोकारो, चतरा, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में 50 से 67 फीसदी तक कम बारिश हुई है. रांची जिले में भी बारिश सामान्य से आधी ही हुई है. पूरे राज्य में अबतक सामान्य से 45 फीसदी कम वर्षा हुई है.

जिलों में बारिश का हाल 

खूंटी में सामान्य से 67 फीसदी कम बारिश



गोड्डा में 63 फीसदी कम

पाकुड़ में 64 फीसदी कम

गढवा में 59 प्रतिशत कम
रामगढ में 53 फीसदी कम बारिश

रांची में भी सामान्य से 51 फीसदी कम
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours