रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में ट्यूशन जाने के दौरान एक बच्ची नाले में गिर गई. घटना के ढाई घंटे बाद उसकी लाश 8 किमी दूर नदी में मिली. नाला खुला हुआ था और पानी से लबालब था. इसलिए इसमें गिरते ही बच्ची तेजी से बह गई, जबतक लोग बचाने का प्रयास करते, वह दूर जा चुकी थी. बाद में काफी खोजबीन के बाद बच्ची की लाश चुटिया इलाके में स्वर्णरेखा और हरमू नदी के संगम पर मिली.
पैर फिसलने से नाले में गिरी बच्ची
दरअसल बुधवार दोपहर दो बजे फलक पड़ोस के दो बच्चों के साथ ट्यूशन के लिए निकली थी. लेकिन घर से महज 200 मीटर जाने पर उसका पैर फिसल गया. और वह पानी से भरे नाले में गिर गई. आसपास के लोगों ने उसे गिरते हुए देखा और बचाने का भी प्रयास किया. लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह तेजी से बह गई. बचाने का प्रयास नाकाम साबित हुआ. बाद में घटनास्थल से 8 किमी दूर चुटिया इलाके में स्वर्णरेखा और हरमू नदी के संगम पर उसकी लाश शाम 5 बजे मिली.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours