झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी रेजी डुंगडुंग वीआरएस लेंगे. इसके लिए उन्होंने आवेदन दिया है. उनके आवेदन को राज्य सरकार ने स्वीकार भी कर लिया. गृह विभाग की ओर से इस सिलसिले में एक- दो दिनों के अंदर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. फिलहाल रेजी डुंगडुंग वायरलेस एडीजी के पद पर तैनात हैं.
वीआरएस के लिये आवेदन
1987 बैच के अधिकारी रेजी डुंगडुंग ने पुलिस मुख्यालय के जरिये राज्य सरकार को आवेदन दिया था. इसमें उन्होंने 15 अक्टूबर तक इसे स्वीकार करने का आग्रह किया गया था. पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा के साथ आवेदन राज्य सरकार को भेज दिया था. राज्य सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours