झारखंड के चतरा जिले में कोनी पंचायत के पकरिया खूर्द गांव के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. दरअसल गांव के चार बच्चे ईट भट्टे के लिए खोदे गए तालाब नुमा गढ्ढे में नहाने गए थे. इस दौरान पैर फिसलने और गहरे पानी में जाने से दो मासूमों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मासूमों का शव निकाला गया. कोनी पंचायत के मुखिया ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया है.

दोनों बच्चों की पहचान पकरिया गांव निवासी गुड्डा भुईया के 5 वर्षिय पुत्र संदीप कुमार और निर्मल भुईयां के 4 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में हुई हैं. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, एस आई ललन दुबे समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours