झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है. यह 26 जुलाई तक चलेगा. पहले दिन स्पीकर दिनेश उरांव के भाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. उसके बाद अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. हालांकि पांच दिवसीय इस सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं. मॉब लिंचिंग, बिजली, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है. चौथी विधानसभा का यह अंतिम सत्र है. इसके बाद सभी विधायकों को चुनावी समर में जाना होगा.

ऐसा रहेगा सत्र

22 जुलाई- वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा

23 जुलाई- प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान, विनियोग विधेयक पर चर्चा

24 जुलाई- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य

25 जुलाई- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक औरअन्य राजकीय कार्य

26 जुलाई- प्रश्नकाल और अन्य राजकीय कार्य



चौथी विधानसभा का अंतिम सत्र 

चौथी विधानसभा का यह अंतिम सत्र है. इसके बाद सभी विधायकों को चुनावी तैयारी में जुटना होगा. दिसम्बर 2014 में गठित इस विधानसभा का कार्यकाल दिसम्बर 2019 में समाप्त हो जाएगा. चौथी विधानसभा का कार्यकाल कई मायनों में यादगार रहेगा. हंगामे के कारण कई सत्रों में काम नहीं हुए. विधानसभा की बैठकें सिमटती चली गईं. सत्र छोटे होते चले गये. लगातार कई बैठकों में प्रश्नकाल नहीं हो पाए. लिहाजा जनता के सवाल धरे के धरे रह गये. हालांकि पांच साल के अंदर विधायकों का वेतन-भत्ता दो बार जरूर बढ़ा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours