गुमला के सामान्य परिवार में जन्मी परी पासवान ने दिल्ली में आयोजित फैशन कॉम्पटिशन में मिस इंडिया यूनिवर्सल का खिताब जीतकर ना केवल अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया बल्कि प्रदेश और जिले को भी देश स्तर पर सम्मान दिलाया. आमतौर पर फैशन कॉम्पटिशन में उन्ही लोगो को सफलता मिलती है जो सम्पन्न परिवारो से आते है लेकिन अगर दृढ इच्छा शक्ति हो तो कोई बाधा हमें सफल होने से नहीं रोक सकती और इस बात को परी ने साबित कर के दिखाया. इस प्रतियोगिता में सोलह राज्यो से प्रतिभागी आये थे. परी को शुरु से ही मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने की इच्छा थी. जिले की इस प्रतिभावान बेटी की इच्छा फिल्मी दुनिया व मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने की है जिसको लेकर अब वो कड़ी मेहनत करने की बात कही है.
बचपन के सपने को परी ने सच कर दिखाया
परी पासवान ने कई नागपुरी और भोजपुरी फिल्मो में काम भी किया है. परी का बचपन से ही सपना था कि वो फैशन की दुनिया में अपना मुकाम बनाए और आज मिली इस सफलता ने उसके मनोबल को आगे बढ़ाने का काम किया है. परी की माँ की माने तो उनकी बेटी का यह शौक शुरु में उन्हे खराब लगता था लेकिन अब मिल रही सफलता से उन्हे परी पर नाज़ है. उसका कहना है कि परी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours