रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुंडू महिला थानाप्रभारी संगीता झा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त वह अपनी वर्दी में थीं और उनकी गिरफ्तारी थाने से ही हुई. सूबे में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी महिला पुलिस अधिकारी को घूस लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया. पूर्व एएनएम सुलामी हेरेंज की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की.

एसीबी के ट्रैप में फंसीं महिला थानेदार 



एसीबी के मुताबिक बुंडू के महादेव टोली निवासी पूर्व एएनएम सुलामी हेरेंज ने ब्यूरो में शिकायत की थी कि 3 जुलाई को महिला थानाप्रभारी रात करीब दस बजे उनके घर पहुंची और कहा कि तुम्हारे खिलाफ बुंडू थाने में केस है, सुबह आ जाना. दूसरे दिन सुबह सुलामी अपने बेटे के साथ थाना पहुंची. थानाप्रभारी ने कहा कि केस में मदद के लिए 20 हजार रुपये देना होगा, नहीं देने पर बेटे को भी फंसाने की धमकी दी. सुनामी ने इसकी शिकायत एसीबी में की, जिसके बाद जाल बिछाकर घूस लेते महिला थानाप्रभारी को गिरफ्तार किया गया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours