सोशल साइट पर समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से सुर्खियों में आई झारखंड के रांची की छात्रा ऋचा पटेल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पिठोरिया स्थित ऋचा के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. साथ ही गश्ती दल और विशेष पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है जिससे कि यहां कोई अप्रिय घटना न हो.
दरअसल बुधवार को ऋचा के ट्विटर अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था. इसके बाद रांची के हिंदपीढ़ी इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था. लिहाजा, पुलिस ने ऋचा के घर के अलावा शहर में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. इस मामले में आज यानी शुक्रवार को शहर की मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त सतर्कता के भी निर्देश दिए गए हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours