शौकत खान धनबाद ब्यूरो
धनबाद । अपनी बात कार्यक्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पाण्डेय से 13 लोगों ने फोन कर निर्वाचन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई।
अधिकतर लोगों ने मतदाता पहचान पत्र में त्रुटि होने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम जोड़ने, मतदाता पहचान पत्र खो जाने सहित अन्य शिकायत दर्ज कराई। प्रोफेसर कालोनी चिरागोड़ा के गजेंद्र नारायण चौधरी ने कहा कि उनके मतदाता पहचान पत्र में फोटो वह उम्र गलत है। इसके समाधान के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा एनवीएसपी.आइएन पोर्टल पर वांछित कागजातों के साथ प्रपत्र 8 में ऑनलाइन आवेदन करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर निर्वाचन शाखा में संपर्क करें।निरसा के अरविंद कुमार किस्कु ने बताया कि उनको मतदाता पहचान पत्र नहीं मिला है। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा विभाग से मतदाता पहचान पत्र प्राप्त होते ही उन्हें मोबाइल के द्वारा सूचना दे दी जाएगी। फोन करने वालों में जोड़ापोखर के सुदर्शन शर्मा, बाघमारा के धुरेन्द्र त्रिगुणाईत, गोविंदपुर के राजकुमार जायसवाल, टुंडी भानु प्रिया, विशुनपुर के सत्येंद्र नारायण सिंह, बलियापुर के प्रमोद पांडे, धनबाद के मिथुन कुमार दास, महेंद्र दास, प्रकाश कुमार साव, कतरास के विक्रम देव, कलियासोल के चंडी डे, सरायढेला के परमानंद सिंह शामिल थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours