गौतम सुमन/भागलपुर
----------------------------
भागलपुर : शहर के ततारपूर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर की रहने वाली 2 बच्ची अलीना फातिमा एवं जेहरा फातिमा किसी काम से बाजार गई थीं।
बाजार जाने के इसी क्रम में उन्हीं के गांव के रहने वाले मोहम्मद गाजी ने दोनों बच्चियां को बाजार में नशीला जूस पिलाया। जूस पीते ही दोनों बच्चियां सो गई। सोते ही दोनों बच्चियां को कार में बैठया गया। दोनों बच्चियों को नौगछिया में रखा। फिर उसे नौगछिया स्टेशन ले जाने लगा।
किसी तरह से बच्चियां के परिवार को इसकी जानकारी मिली। परिवार के लोगों ने ढूंढते हुए निकले। ढूंढने के दौरान दोनों बच्चियां मिली । जैसा कि ,बच्ची ने बताया कि, गाजी हम दोनों को दिल्ली ले जाने की बात फोन पर कर रहा था।
परिजनों ने तातारपुर थाना में गाजी के खिलाफ आवेदन देकर इंसाफ के लिए गुहार लगाया है।
पुलिस सारे विषय पर जांच कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस तरह बच्चियों को मानव तस्करी में ले जाने पर पुलिस आगे की कार्रवाई क्या करती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours