शौकत खान धनबाद जिला ब्यूरो 
धनबाद ।  जल शक्ति अभियान को लेकर तोपचाँची झील बचाने के उद्देश्य से तोपचाँची मुखिया पंचायत समिति सदस्यों एवं समाजेवियों की एक संयुक्त प्रेस वार्ता तोपचाँची प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रेस वार्ता के माध्यम से संपूर्ण देश में चल रहे जल शक्ति अभियान को बल देने के उद्देश्य एवं तोपचाँची झील का संपूर्ण विकास को लेकर 25 अगस्त को झील परिसर में रन फोर झील का आयोजन किया गया है जिसमें तोपचाँची प्रखण्ड सहित आसपास के लोगो से अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की गई । इस दौरान जानकारी देते हुए मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने बताया कि तोपचाँची झील झारखंड की वो धरोहर है जिसने अपने जल के माध्यम से लोगो की जीवन को सींचते आया है। आज हमें इस झील के जल संचय का भण्डार को बढाने एवं विकसित करने की प्रण लेने की जरूरत है। अगर जल ही नही होगा तो जीवन की कल्पना भी करना मुश्किल है। उन्होंने झील और जल संचय को लेकर आयोजित रन फोर झील के लिए एक जनान्दोलन तैयार करने की बात कही। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा लोगों की जुटने की संभावना है। वही उपप्रमुख अतहर नवाज खान ने इसके जल संचय और सौंदर्यीकरण को लेकर सरकार से युद्ध स्तर पर प्रयास कर इस पर्यटन स्थल घोषित कर विकसित करने की बात कही। ताके रोजगार का भी सृजन हो। प्रेस वार्ता के दौरान ही मौजूद सारे जनप्रतिनिधियों ने पत्रकार की पुत्री पर हुई ऐसीड अटैक की घोर निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। साथ सभी ने पत्रकारों के इस आन्दोलन मे सहयोग करने की बात कही। इस दौरान मौके पर प्रमुख सरिता देवी, उपप्रमुख अतहर नवाज खान, मुखिया संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो, दुर्योधन महतो, मोहन दास, मो इफ्तिखार, बैजनाथ रजक, सुरेश बढई, महेन्द्र महतो, जगरनाथ महतो, प्रेम महतो, जुल्फिकार अंसारी, पप्पू मेहता, उत्तम मण्डल, कपिल, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours