शौकत खान धनबाद जिला ब्यूरो 
धनबाद । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 4 सितम्बर को धनबाद में होने वाली आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रही है कार्यकर्ता लगातार लोगों से समपर्क कर कार्यक्रम को भव्य रूप देने का आह्वान कर रहे है । इसी के तहत झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी मुर्मू ने भी निरसा और गोविंदपुर में कई गाँव में जाकर जनसम्पर्क किया और लोगों से कार्यक्रम में आने का आह्वान करते हुए बोली की झारखण्ड में झामुमो की सरकार बनने जा रही बस सिर्फ प्रक्रिया बाकी है वि भी पूरी हो जायेगी, आने वाले चुनाव में वो प्रकिरिया को पूरा करने की जिम्मेवारी आप लोगों के ऊपर है । जनसम्पर्क के दौरान ज्योति हंसदा,मांझी बाबा, समेत भरी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थे ।

हर्ल प्रबंधक विस्थापितों को पहले रोजगार से जोड़ें : लक्ष्मी 
इसी कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मुर्मू ने सिंदरी हारल कंपनी प्रबंधक को एक ज्ञापन भी  डी जिसमे मांग किया की बहुत हर्ष की बात है सिंदरी में हर्ल कम्पनी स्थापित होने जा रही है जिससे यहाँ के लोगों को रोजगार मिलेगा और झारखण्ड का नाम रौशन होगा , पत्र में लिखा है की हर्ल कम्पनी सबसे पहले बिस्थापित हुए लोगों को नियोजन दें ताकि यहाँ से बेरोजगारी दूर हो सके ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours