रांची। पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर झारखंड में भी शोक का माहौल है। कई नेताओं समेत आम जनों ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। सुषमा जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया, उनकी कमी हमें सदैव महसूस होगी। राज्य के खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा है कि सुषमा स्वराज की मृत्यु मर्माहत करनेवाली है। मैं उन्हें 1977 से जानता हूं। हमारे संबंध आत्मीय थे। जनता पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक में उनके साथ काम करने के अनेक मौके मिले।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours