- ईजी बिजली एप, ग्रीवांस रीड्रेसल नंबर 1912 का करे व्यापक प्रचार प्रसार
- एग्रीकल्चर फीडर से दे किसानों को बिजली कनेक्शन
- पावर सप्लाई की करे लॉग बुक मेनटेन
शौकत खान धनबाद ब्यूरो
धनबाद । उपायुक्त अमित कुमार ने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंताओं को बिजली बिल के भुगतान के लिए ईजी बिजली एप का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए इस ऐप को जारी किया गया है। एप के उपयोग से लोगों को हर माह बिजली बिल भुगतान के लिए दिन निकालकर बिल भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। जहां अधिक लोगों का आना जाना है वैसे स्थान पर तथा जागरूकता कैंप लगाकर इसका प्रचार-प्रसार करें। साथ ही ग्रीवांस रीड्रेसल नंबर 1912 का व्यापक रूप से प्रसार करने का निर्देश दिया।उन्होंने पंचायतों एवं गांवों में वैसे छुटे हुए घर, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, मतदान केंद्र, विद्यालय, जिसमें बिजली कनेक्शन न हो, का वास्तविक आकलन कर 20 दिनों में भौतिक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा यहां बिजली कनेक्शन देने के लिए सरकार का आदेश है।
उपायुक्त ने कहा किसानों के लिए जिले में 11 एग्रीकल्चर फीडर बनकर तैयार है। स्थानीय रुप से कैंप लगाकर किसानों को बिजली कनेक्शन देकर उन्हें लाभान्वित करें। कैंप लगाने से किसान भी जान सकेंगे कि उनके लिए कितना महत्वपूर्ण काम किया गया है।उपायुक्त ने पावर सब - स्टेशन की समीक्षा करते हुए कहा जहां पावर सब - स्टेशन निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता एवं जो भी सहयोग चाहिए, वह दिया जाएगा। उन्होंने पावर सब - स्टेशन के 15 दिनों का दैनिक रिपोर्ट देने का एवं पावर सप्लाई की लॉग बुक को मेनटेन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विधि व्यवस्था की समस्या पर तथा रेड करने के वक्त कंट्रोल रूम से मदद लेने का भी निर्देश दिया।उपायुक्त ने ऊर्जा मित्र, ऑनलाइन बिलिंग, एटीपी मशीन, रूफटॉप सोलर पैनल सिस्टम की भी समीक्षा की।बैठक में उपायुक्त अमित कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता धनबाद शैलेंद्र भूषण, कार्यपालक अभियंता तकनीकी एसके सिन्हा, कार्यपालक अभियंता निरसा ए.एम. हेस्सा, कार्यपालक अभियंता झरिया अमित खालको, कार्यपालक अभियंता गोविंदपुर मृणाल महतो, कार्यपालक अभियंता नया बाजार करकेंद अमिताभ सोरेन तथा सहायक अभियंता बलियापुर उपेंद्र कुमार उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours