शौकत खान धनबाद ब्यूरो 

धनबाद । कतरास के अल्पसंख्यक गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय के शिक्षक रेखा सरकार, भावना चौहान, विद्या सिन्हा एवं अमिताभ कुमार ने उपायुक्त श्री अमित कुमार से मिलकर यू डाइस कोड में नाम जोड़ने की अपील की। इस संबंध में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। शिक्षकों ने उपायुक्त को बताया कि वे 18 से 26 वर्षों से विद्यालय में कार्यरत है। विगत वर्ष तक वार्षिक विवरणी पंजी में सभी शिक्षकों का नाम दिया गया था। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सभी शिक्षकों का नाम यू डाइस कोड में छूट गया है। शिक्षकों ने उपायुक्त को बताया कि इस संबंध में प्रबंध समिति द्वारा विभाग से कई बार पत्राचार किया गया है। साथ ही सभी शिक्षकों ने पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक तथा क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी को भी इस संबंध में आवेदन सौंपा है।शिक्षकों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद तथा अपनी बात कार्यक्रम में भी शिकायत दर्ज कराई थी। जब इस संबंध में जांच की गई तब विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने गलत जवाब देकर मुख्यमंत्री जनसंवाद को दिग्भ्रमित किया। शिक्षकों ने कहा कि सभी शिक्षकों ने स्कूल से संबंधित सारे कागजातों की छाया प्रति को विभागीय स्तर पर जमा कर दिया है। जिसकी कभी भी जांच की जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से निवेदन किया कि उनकी 26 वर्षों की सेवा को ध्यान में रखते हुए यू डाइस कोड में नाम जोड़ा जाए जिससे उनका भविष्य उज्जवल बना रहे।उपायुक्त ने कहा वे इस मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करेंगे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours