शौकत खान धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट
धनबाद । बिश्व हिदू परिषद को काश्मीर तो मिल गया अब पूरा पाकिस्तान चाहिए वो भी हमारा ही है ईसकी भी तैयारी चल रही है । उक्त बातें झरिया अग्रसेन भवन में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना के मौके पर झरिया आये विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कही । उन्होंने कहा की आज देश भर में संगठन विस्तार के तहत हितचिन्तक अभियान लेले जा रहे है जिसके तहत देश भर में 50 लाख से अधिक हिन्दू को विश्व हिन्दू परिषद से जोड़ा जाएगा गत वर्ष के अभिया में 32 से अधिक हिन्दू जोड़ा गया था अभी देश भर में परिषद के सहयोग से अथवा उसके द्वारा 92 हजार से अधिक सेवा कार्य चाल रहा है । उन्होंने कहा की हिन्दू समाज की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद कार्य करता है साथ परिषद के नव युवकों ने गौ वंश को कसाईयों के चंगुल से बचाया है और लव जेहाद के कारण अपहरण की शिकार होते होते हिन्दू कन्याओं को बचाया है । श्री परांडे ने आगे कहा की झारखण्ड में राज्य सरकार ने हजारीबाग,जमशेदपुर और धनबाद में अवेध बुचडखानों को बंद करके और उसे ध्वस्त करके हिन्दू आस्था के लिए एक अच्छा परिचय दिया है । उन्होंने बताया की पाकुड़ तथा निकट के क्षेत्रो में जो बंगला देशी था रोहिंग्या घुसपैठ निरंतर हो रही है जिससे जन संतुलन बिगड़ रही है उसके बारे में कठोर कदम उठाने की जरुरत है और घुसपैठ को अविलम्ब रोकने का कार्य करना चाहिए ।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश मिलते ही शुरू हो जाएगा मंदिर का निर्माण
श्री परांडे कहा की जुलाई में जम्मू काश्मीर में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की सम्मलेन में मांग किया गया था की काश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाया जाय के नारों से गूंजा था उसी का परिणाम आज ये देखने को मिला और वह धारा को हटाया गया । बाबरी मस्जिद और रामजन्म भूमि पर उन्होंने कहा की यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रही है उम्मीद है एक साल में कोर्ट का फैसला आ जाएगा फैसला आते ही मंदिर के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा सारी तैयारी पूरी हो गयी है ।
झारखण्ड सरकार को ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान दे नहीं तो आने वाला समय में भ्रामक स्थिति पैदा हो सकती है
उन्होंने आगे कहा की जिन ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाए जा रहे बालक, बालिका आश्रम से अनेक बच्चों को बेचा गया था आज पुनः उन संस्थाओं का आरम्भ होना एक दुखद विषय है । उन्होंने कहा की इसाई मिशनरी तथा गौ तस्करी के गतिविधियों के ऊपर कठोरता से राज्य सरकार के द्वारा नकेल कसने की आवश्यकता है । उन्होंने अंत में कहा की अनेक घटनाओं में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस प्रशासन के द्वारा झूठे आरोप लगाते हुए सैकड़ों मुकदमा कर चुके है इससे हिन्दू समाज आहत हो रहा है , झारखण्ड सरकार को ज्वलंत मुद्दों की तरफ ध्यान देने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में भ्रामक स्थिति पैदा हो सकती है । कार्यक्रम के दौरान रतन लाल अग्रवाल,मनोज प्रकार,सुंदर गोयल,उमा शंकर तिवारी,केशव राजू,पंकज सिंह आदि मौजूद थे , कार्यक्रम का संचालन विक्की सिंह ने किया ।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours