- झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला इकाई ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त श्री अमित कुमार को सौंपा
शौकत खान जिला ब्यूरो
धनबाद । झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा गुरुवार को पत्रकार पेंशन योजना में संशोधन समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त श्री अमित कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व इकाई के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने की। प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकार पेंशन योजना को लागू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों से मांगे गए सुझाव का स्वागत किया। इकाई ने मांग की कि तेलंगना, महाराष्ट्र एवं हरियाणा सरकार के तर्ज पर राज्य में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू हो। उन्होंने इस बाबत बने नियमावली में संशोधन की भी मांग की। इकाई ने योजना का लाभ सभी जरूरतमंद पत्रकारों को मिले ऐसी व्यवस्था करने की बात कहीं। योजना में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के राज्य, जिला व प्रखंड – अंचल स्तर के पत्रकारों को भी लाभ मिले ऐसा प्रावधान करने की बात कहीं। इसके अलावा कई अन्य बातों की ओर भी इकाई ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण कराएं। अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन इकाई ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। धनबाद जिला कमिटी ने उपायुक्त धनबाद को 17 सितंबर को होने वाली प्रदेश कार्यशाला में आमंत्रित किया ।मौके पर धर्मेन्द्र शर्मा , आर एन चौरसिया,राजेन्द्र वर्मा ,अमित सिंह ,अफरोज कुरेशी,संतोष साव,श्रीकांत श्रीवास्तव,जगत नारायण पाठक ,तफजुल अंसारी,राकेश वर्मा ,जितेन्द्र कुमार जीतू ,विजय रवानी ,राजकुमार सिंह आदि पत्रकार उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours