शौकत खान जिला ब्यूरो
धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में आज भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ राष्ट्रीय नेत्री आदरणीय सुषमा स्वराज जी की श्रद्धांजलि सभा भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी की अध्यक्षता में दी गई
इस अवसर पर सभी नेतृत्व वर्ग तथा कार्यकर्ताओं ने आदरणीय सुषमा स्वराज जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल जी ने कहा की सुषमा जी के मार्गदर्शन में लाखों कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ सीखा है। सुषमा जी का अकस्मात जाना भाजपा परिवार के सभी सदस्यों के लिए असहनीय है। सुषमा जी सदा हमारी स्मृति में बड़ी बहन, मार्गदर्शक, एक आदर्श, प्रखर राष्ट्रवादी, कर्मठ कार्यकर्ता और प्रेरणा का स्त्रोत बनी रहेंगी। हमने परिवार का मुखिया खो दिया !!!
आदरणीया सुषमा स्वराज जी सिर्फ पार्टी या देश की नेता नहीं, भारतीय नारी की सशक्त प्रतिनिधि भी थी,
सभा को संबोधित करते हुए धनबाद के विधायक राज सिन्हा जी ने कहा कि आदरणीय सुषमा स्वराज जी को देश उनके अत्यंत सरल, संवेदनशील, सशक्त, ऊर्जावान एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए सदैव याद रखेगा।देश की संसद हो या कोई जनसभा हो या विश्व स्तर पर कोई भी मंच हो ।उन्होंने सदैव अपने ओजस्वी उद्बोधन से देश का मस्तक गर्व से ऊँचा करने का काम किया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल जी ने कहा कि आदरणीय सुषमा दीदी की जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं। जो काम वो करती थीं, उस पर प्रतिष्ठा पाती थीं। कुशल संगठक और कुशल प्रशासक थीं। जो भी मंत्रालय उन्हें मिला, विदेश मंत्री सहित, उन्होंने उस काम को बेहतर अंजाम दिया। देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाया।
इस अवसर पर जिला के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी ने कहा कि सुषमा स्वराज जी अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में अनेकों दायित्वों पर रहते हुए अंतिम समय तक राष्ट्र सेवा में लगी रहीं। जब से वो राजनीतिक जीवन में आयी तब से लेकर, विपक्ष की नेता, विदेश मंत्री रहने तक हमेशा एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण समाज के सामने रखा,
इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव जी ने कहा कि हमने
अपना वरिष्ठ अभिभावक खो दिया है,आदरणीया सुषमा स्वराज जी सिर्फ पार्टी या देश की नेता नहीं, भारतीय नारी की सशक्त प्रतिनिधि भी थी,आज हर घरेलू महिला को लग रहा होगा कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि खो दिया।
श्रद्धांजली सभा के अंत में सबों ने मौन रखकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला के मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने किया,
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरणीधर मंडल, देवाशीष पाल ,रामदेव महतो, मानस प्रसून, राम प्रसाद महतो, मोहन कुंभकार अमलेश सिंह ,बबलू फरीदी, डॉक्टर रंजन, रमा सिन्हा, उमेश सिंह , प्रमोदप्रसाद,उचित महतो, किरण सिंह ,मौसम सिंह, निर्मल प्रधान , राजकुमार मंडल, प्रितपाल सिंह अजमानी, शिवेंद्र सिंह, उमेश सिंह, शुभेंदु भट्टाचार्य, चुन्ना सिंह , धीरज शर्मा, अरुण सिंह, जितेंद्र मालाकार, रंजन गुप्ता, मनोज गुप्ता, जूही शर्मा, बॉबी पांडे सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours