भाजपा सरकार में झूठ फरेब एवं धोखा देने वाले लोगों को मिलता है सम्मान
ईमानदारी के साथ जामताड़ा की जनता की सेवा किया हुँ
आज माननीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी "झूठ का पर्दाफाश कार्यक्रम" के तहत जियाजोड़ी गांव पहुंचे जहां हजारों की संख्या में लोगों ने विधायक जी का जमकर स्वागत किया और जय जयकार के नारे लगाए। मौके पर विधायक जी ने बताया की लंबे बरसों से जिस सड़क की मांग आप लोग कर रहे थे वह मंजूर हो चुका है और जल्दी ही शिलान्यास करने वो आएंगे।गोरेनाला से सतसाल भाया बड्डजोड़ा 26km सड़क की उपयोगिता एवं जरूरत को देखते हुए मैंने इस सड़क स्वीकृत करा दिया है और जल्द ही यहां के लोगों का सपना साकार हो जाएगा। खासकर किसानों व्यवसाई वर्ग एवं छात्र छात्राओं को इस सड़क का खासा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक जी ने कहा भाजपा मे आम लोगों को सम्मान नहीं मिलता है। जो जितना झूठ बोलेगा, फरेब करेगा,धोखा देगा उसे ही इस सरकार में सम्मान मिलता है। जब से भाजपा की सरकार बनी है जनता और सरकार के बीच में दूरियां आ गई है। आम जनता की पहुंच से यह सरकार काफी दूर हो चुकी है। सिर्फ बड़े बड़े पूंजीपतियों उद्योगपतियों एवं चंद व्यवसायियों से यह सरकार गिरी हुई है। गरीब जनता भूख से मर रही है परंतु सरकार सिर्फ लूटने में व्यस्त है। गरीब जनता घर से बेघर हो रही है और सरकार विदेशों की सैर करने में व्यस्त है। युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और सरकार सिर्फ नौकरी देने के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। इस सरकार की कथनी और करनी में आसमान और जमीन का अंतर है। जिस विश्वास के साथ जनता ने इस सरकार को चुना वो सरासर गलत निकला। सरकार ने सभी वर्गों के साथ विश्वासघात किया है।
आगे विधायक जी ने कहा कि आप लोगों ने जिस तरह का स्वागत किया उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। जिस प्रकार मैंने इमानदारी से आप लोगों की सेवा किया हूं ठीक उसी प्रकार मैं चाहूंगा की आने वाले चुनाव में भी आप लोग इमानदारी से मेरा साथ दें ताकि विकास की गति को मैं आगे भी बरकरार रखूं। साथ ही कहा कि झूठ का पर्दाफाश कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा ताकि जनता को इस सरकार की असलियत का पता चल सके
मौके पर मास्टर दाऊद अंसारी, परिमल मंडल मंतोष कुमार आर सी सुधीर किस्कु सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours