झारखण्ड देश का पहला राज्य है, जो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत लाभुकों को गैस सिलेंडर के साथ चूल्हा भी मुफ्त देता है. शुक्रवार से राज्य सरकार (Jharkhand Govt) ने इस योजना के तहत दूसरे सिलेंडर (Second Cylinder) की रिफिलिंग भी मुफ्त कर दी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास (CM Raghuvar Das) ने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में इस योजना का शुभारंभ किया. सेकेंड रिफिल के लिए रुपया डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भी मौजूद थे. झारखंड में उज्ज्वला योजना के 32 लाख लाभुक हैं.
उज्ज्वला योजना के तहत दूसरा रिफिल मुफ्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन पर राज्य की बहनों से दूसरे सिलेंडर का रिफिल मुफ्त देने का वादा किया था. आज से उज्ज्वला योजना के तहत दूसरा रिफिल मुफ्त देने की शुरुआत हो रही है. आदिवासी बहुल क्षेत्रों की महिलाओं को दूसरा रिफिल भरवाने में परेशानी आ रही थी. इसलिए राज्य सरकार ने फैसला लिया कि अब दूसरा रिफिल भी सरकार ही भरवाएगी.
हर पंचायत में होगी उज्ज्वला दीदी
सीएम ने कहा कि राज्य के हर पंचायत में उज्ज्वला दीदी होगी, जो उज्ज्वला योजना का लाभ लेने में लोगों को मदद करेंगी. इन उज्ज्वला दीदियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इनसे लोग गैस कनेक्शन संबंधी हर तहर की मदद ले पाएंगे.
केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कदम के लिए राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना से गरीब मां-बहनों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है.
डिवरी पुजारियों को मिलेगा हजार रुपया
चाईबासा मानकी समितियों की मांग पर सरकार ने आदिवासी समाज के डिवरी पुजारियों को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने का फैसला लिया है. एक सितंबर से यह राशि उन्हें मिलने लगेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours