शौकत खान, धनबाद ब्यूरो
धनबाद ।टाटा स्टील झरिया डिवीजन अंतर्गत जामाडोबा लीज होल्ड एरिया के ग्रामीणों ने न्यू युवा ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर 12 सूत्री मांग के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन विरोधी नारे लगाए।अध्यक्षता कर रहे राम प्रसाद सिंह ने अपनी मांगों को बताते हुए कहा कि जामाडोबा नया वाशरी निर्माण में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले ग्रामीणों को रखा जाए।रैयती ग्रामीणों को मईनिग एवं ट्रेड एप्रेंटिस का प्रशिक्षण दिया जाय,टाटा डीएवी स्कूल में ग्रामीणों को 60 प्रतिशत छूट दिया जाय,लीज होल्ड एरिया में पानी,बिजली सुनिश्चित किया जाय,ठेका मजदूरों को 29 दिनों की मजदूरी एवं पीएफ लागू किया जाय।12 सूत्री मांग पत्र ग्रामीणों द्वारा महाप्रबंधक को सौपा गया तथा चेतावनी दिया गया कि ग्रमीणों की मांग अगर नही मानी गई तो ग्रामीण 13 अगस्त को उग्र आंदोलन करेंगे।इसको लेकर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।ग्रमीणों में जोरापोखर बस्ती, सोखा कुल्ही बस्ती,काली मेला, डुमरी आदि जगहों के युवक शामिल थे।प्रदर्शन कारियो में रंजीत महतो,शिव कुमार महतो, विक्की कर,विलाश कुमार,गंगा धर महतो, ऋषि महतो,दिलीप महतो,जीतू कुमार महतो,राजेश महतो आदि थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours