लोहरदगा। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा लोहरदगा पहुंच चुके हैं। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में जेपी नड्डा के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, सांसद सुदर्शन भगत सहित केंद्र और राज्य के कई बड़े नेता और पदाधिकारी पहुंचे हैं।
भाजपा से जुड़े रहना भाग्य की बात : जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोहरदगा में कहा कि भाजपा से जुड़ना भाग्य की बात है। हम यह कह सकते हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या आज इस मायने में भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि हमारे सदस्यों की संख्या से 7 देशों की आबादी ही ज्यादा है। हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या के कारण ही हम मजबूत हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बड़ा हौसला किसी के पास नहीं है। किसी और दल के कार्यकर्ताओं में दम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टी वंशवाद और परिवारवाद पर है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने देश को एक दिशा दी है। अमित शाह ने कहा है कि अभी अच्छे दिन बाकी हैं, अभी बंगाल बाकी है। झारखंड के बाद अन्य विधानसभा चुनाव भी बाकी हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours