रांची। बिहार जाने वाले रेलयात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। रांची से डेहरी ओन सोन जाने के लिए अब रोज शाम 5 बजकर 15 मिनट पर रांची-डेहरी इंटरसिटी खुलेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक घंटे में लोहरदगा पहुंचेगी। इससे लोहरदगा जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। शनिवार को इसका परिचालन नहीं होगा। 16 सितंबर से ट्रेन नंबर 18635/18636 नियमित रूप से चलेगी।

रेल मंत्रालय की ओर से शुरू की गई यह ट्रेन बीते दिन ट्रेन संख्या 08636 डेहरी ऑन सोन से दोपहर 12 बजे उद्घाटन के पश्चात विशेष ट्रेन के रूप में चलकर रांची पहुंची थी। पलामू स्‍टेशन पर सांसद वीडी राम ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन संख्या 18635 रांची-डेहरी ऑन सोन सप्ताह में छ्ह दिन (शनिवार को छोडकर) चलेगी। रांची रेलवे स्‍टेशन से इसके प्रस्थान  का समय शाम 5 बजकर 15 मिनट होगा। रांची में 17:15 बजे खुलकर यह ट्रेन पीस्का  प्रस्थान 17:32, नागजुआ प्रस्थान 18:01, लोहरदगा प्रस्थान 18:22, टोरी प्रस्थान 19:12, लातेहार प्रस्थान 19:58, बरवाडीह प्रस्थान 20:42, डालटेनगंज प्रस्थान 21:22, गढ़वारोड प्रस्थान 22:10, जपला प्रस्थान 22:42 होते हुए डेहरी ऑन सोन में 23:30 बजे पहुंचेगी |

ट्रेन संख्या 18636 डेहरी ऑन सोन-रांची सप्ताह में छ्ह दिन (रविवार को छोड़कर), डेहरी ऑन सोन से सुबह 4 बजे खुलकर जपला प्रस्थान 04:42, गढ़वारोड प्रस्थान 05:27, डालटेनगंज प्रस्थान 06:04, बरवाडीह प्रस्थान 06:35, लातेहार प्रस्थान 07:17, टोरी प्रस्थान 08:12, लोहरदगा प्रस्थान 08:57, नागजुआ प्रस्थान 09:12, पीस्का  प्रस्थान 09:46  होते हुए रांची  में सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो सामान यान, 7 जेनरल, एसी चेयर कार 01 समेत कुल 10 कोच होगें।

18635 रांची-डेहरी इंटरसिटी की समय सारिणी

रांची से 17:15 बजे खुलेगी
पीस्का  प्रस्थान 17:32
नागजुआ प्रस्थान 18:01
लोहरदगा प्रस्थान 18:22
टोरी प्रस्थान 19:12
लातेहार प्रस्थान 19:58
बरवाडीह प्रस्थान 20:42
डालटेनगंज प्रस्थान 21:22
गढ़वारोड प्रस्थान 22:10
जपला प्रस्थान 22:42
डेहरी ऑन सोन आगमन 23:30 बजे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours