रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) के नेतृत्व में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों (Proposals) पर मुहर लगी. प्रोजेक्ट भवन (Project Bhavan) में आयोजित कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में अनियमितता करने वाले सहायक इंजीनियर और ड्यूटी से गायब सरकारी डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर सरकार ने एक बड़ा संदेश दिया है. इसके अलावा जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है उनमें अंशदायी पेंशन योजना अंतर्गत नियुक्त राज्यकर्मियों के लिए 1 दिसंबर 2004 के प्रभाव से पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकार अधिनियम 2013 के तहत राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को विस्तारित एवं अंगीकृत करने की स्वीकृति दी गई. एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड पटना के अंतर्गत झारखंड प्रकोष्ठ के गठन की स्वीकृति दी गई.
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सुदृढ़ीकरण के लिए ODMP (Other Disaster Management Project) के अंतर्गत कार्यरत लोगों को सेवा अवधि विस्तार दी गई है. अशोक कुमार सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, हुसैनाबाद वर्तमान में सहायक अभियंता, मेदनीनगर को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई है. अशोक कुमार पर 2 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि का अनियमितता करने का आरोप है.
कैबिनेट सचिव ने दी लिए गए फैसलों की जानकारी
कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन प्रवीण खलखो को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी है. डॉ. रोशन खलखो लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours