सुन्दरपहाड़ी के तेलाडीह पंचायत स्थित काल्हाजोर में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल के तीसरे पोशाक उत्पादन केन्द्र का शिलान्यास किया. इस केन्द्र का निर्माण भी अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोथित करते हुए उन्हें आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की उन महिलाओं को भी चेक दिया जिन्होंने अपनी पूरी लगन से काम किया और सबसे अधिक राशि का भुगतान पाया. सखी मंडल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र के साथ मांग पत्र भी सौंपा जिसमें महिलाओं ने निवेदन किया गया है कि उनकी आजीविका को सुनिश्चित करने के लिए उनकी तरफ से यथोचित दिशा निर्देश दिया जाए. दरअसल जिला प्रशासन और अडाणी फाउंडेशन के प्रयास से संचालित फूलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल द्वारा संचालित वस्त्र उत्पादन केंद्र में 1492 महिलाएं 2 मुख्य वस्त्र उत्पादन केंद्र एवं 10 सुदूर सिलाई केंद्रों में सफलता पूर्वक आजीविका प्राप्त कर रहीं हैं. जिला प्रशासन ने इन महिलाओं को सरकारी स्कूल के 1 लाख 51 हज़ार विद्यार्थियों के लिए पोशाक तैयार करने का कार्य प्रदान किया गया है, सखी मंडल की महिलाओं ने अबतक एक लाख विद्यार्थियों के लिए पोशाक तैयार कर लिया है. जिससे सखी मंडल की महिलाओं को अब तक 52 लाख 9 हज़ार 7 सौ 68 रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है.
Home
झारखण्ड
सुन्दरपहाड़ी के तेलाडीह पंचायत स्थित काल्हाजोर में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल के तीसरे पोशाक उत्पादन केन्द्र का शिलान्यास किया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours