शौकत खान धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट 
धनबाद । युवा चित्रांश की ओर से गांधीनगर स्थित कमलोदय भवन में तीज के अवसर पर महिलाओं एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक आराधना और आरती की गई ।
  फिर  प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ जिसमें महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता खास रही बच्चों के लिए दो समूह में चित्रकला प्रतियोगिता की गई जिसमें बच्चों ने कैनवास पर आकर्षक चित्र उकेर कर सभी को  आश्चर्यचकित कर दिया चित्रांश परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों को बुलंद किया गया उक्त अवसर पर अतिथियों ने सामाजिक दायित्व सामाजिक संरचना संगठित  की   मजबूती एवं प्रतिष्ठा को बरकरार रखने हेतु अपने विचार व्यक्त किए ।
 उद्घाटन दीप जलाकर वरीय अधिवक्ता एवं संगठन के संरक्षक समर श्रीवास्तव ने किया धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन काफी प्रशंसनीय है इसे आयोजित कर युवा चित्रांश परिवार ने दर्शाया है कि समाज में प्रतिभा बानो की कमी नहीं है जरूरत केवल उसे सामने लाने की है केवल समय के साथ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है श्री सिन्हा ने कहा कि वो लगभग 10 वर्षों से युवा चित्रांश से जुड़े हैं संगठन का हर कार्य प्रशंसनीय होता है विद्वान अधिवक्ता समर श्रीवास्तव ने कहा कि वे चित्रगुप्त भगवान के वंशज हैं उनकी जाति शुरू से ही जरूरतमंदों की सेवा धर्म तुल्य मानती है हमारे समाज के स्वामी विवेकानंद ,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ राजेंद्र प्रसाद के अलावा कई ऐसे नाम है कि जो समाज के उद्धारक रहे हैं हमें उन सभी का अनुसरण करना चाहिए उन्होंने समाज के जरूरतमंदों के लिए मेडिकल फंड तैयार करने पर जोर दिया संगठन की बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रोटेक्टर डॉक्टर  मीना श्रीवास्तव में समाज की महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया ताकि वह उच्च पदों पर अपनी सेवा दे सकें अध्यक्षा शिल्पी सिन्हा ने कहा कि हमारा भाव और नैतिक जिम्मेदारी सभी को साथ लेकर चलने एवं असहायों को सहायता पहुंचा करने की है ।रमा सिन्हा ने कहा कि कायस्थो में एकता हो ताकि हम कायस्थो कि छवि को समाज में बना सके संगीता  श्रीवास्तव ने कहा कि सच्चा समाजवादी वही होता है जो समाज को साथ लेकर आगे बढ़ता है हमें हर दुखी को साथ लेकर चलना चाहिए ।  कार्यक्रम के दौरान केंदुआडीह एवं कतरास के रह चुके आरक्षी निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार को तबादला होने पर शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन अजय नारायण लाल एवं संगीता श्रीवास्तव ने किया मौके पर रूपेश सिन्हा,डॉक्टर पी सी एल दास  राजेश श्रीवास्तव चंद्रभूषण सिन्हा पी के श्रीवास्तवा अमर लाल  जितेंद्र सिन्हा डीएन प्रसाद प्रदीप मोहन सहाय राजीव श्रीवास्तव   अजय कांत सिंहा प्रभात रंजन, रंजन सिन्हा ,बसंत कुमार सिन्हा रूपेश सिन्हा  प्रशांत श्रीवास्तव पंकज सिन्हा प्रियंका लाल प्रेरणा लाल नीतू सिन्हा आभा श्रीवास्तव किरण सिन्हा कुसुम सिन्हा प्रीति सिन्हा  अनीता सिन्हा वह अन्य शामिल थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours