साहिबगंज से कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट
साहिबगंज:- राजधानी राँची में राजभवन के समक्ष आंदोलनरत सेविका सहायिका पर बर्बरता के साथ राज्य सरकार द्वारा किए गए महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक पर सांय 5 बजे वर्तमान भाजपा सरकार का व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। वही झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार से माँग किया कि इस पूरे घटनाक्रम में जो भी दोषी पुलिस वाले हैं उनके ऊपर विधिसम्मत आवश्यक कानुनी कारवाई करें। इस कार्यकर्म के मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहाँ अंसारी, कपिल दास, युवा नेता पंकज मड़ैया, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तांती, रिजवानुल अंसारी, सफाजुन अंसारी, सरफराज आलम, मो. जब्बार, सुरेश साह, दिनेश सिंह समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours