हजारीबाग। हजारीबाग में रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि डिवाइडर से टकराकर एक बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में बालेरो में सवार तीन युवकों की जान बाल बाल बच गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज फोरलेन पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि बोलेरो में तीन युवक सवार थे, जो नवादा से रांची जा रहे थे।

बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तीनों युवक तत्काल वाहन से बाहर निकल गए। घटना में एक युवक के सिर में चोटें आई हैं। वहीं वाहन में आग लगने के बाद अग्निशामक को इसकी सूचना दी गई। लेकिन, तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। वाहन में रांची के सुधीर रंजन खलखो, निशांत लकड़ा और विशाल कुमार सवार थे। इनमें सुधीर रंजन मामूली रूप से घायल हुए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours