गढ़वा. कोई मंत्री यदि देश के प्रधानमंत्री का ही नाम भूल जाए तो इससे बड़ी बात क्या होगी. ऐसा ही कुछ हुआ झारखंड के स्वास्‍थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के साथ. वे प्रधानमंत्री को बधाई संदेश देना चाहते थे लेकिन वे उनका नाम ही भूल गए. इस दौरान उन्होंने नाम याद करने की काफी कोशिश भी की लेकिन उन्हें पीएम का नाम ही याद नहीं आया. इसके बाद मीडिया के सामने ही उन्हें गुस्सा आ गया और वे आगे बढ़ गए.

जुबान पर नाम ही नहीं आया
चंद्रवंशी मझिआंव प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आए 8 मृतकों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया कर्मियों को देखकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने की कोशिश की. लेकिन उनकी जुबान पर पीएम का नाम ही नहीं चढ़ा. इसके बाद उनका जमकर मजाक भी बना. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया.

बीजेपी में नहीं लग रहा दिल



लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को पीएम का नाम तक याद नहीं है. भले ही वे आरजेडी से बीजेपी में आ गये हों, लेकिन लगता है कि दिल बीजेपी में लग नहीं रहा. बता दें कि रामचंद्र चंद्रवंशी बीजेपी में आने से पहले आरजेडी से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours