रांची जिले के उलीडीह गांव में दिन दहाड़े एक हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गई. इस हॉकी खिलाड़ी (Hockey player) का नाम अनुरंजन समद है और उसकी उम्र 28 साल है. घटना रांची के खूंटी थाना इलाके की है.

हॉकी टूर्नामेंट के दौरान युवक को गोलियों से भूना

पुलिस के अनुसार उलीडीह में हॉकी का टूर्नामेंट (Hockey tournament) चल रहा था. इस टूर्नामेंट में अनुरंजन भी भाग ले रहा था. एक मैच के बाद दूसरे मुकाबले के लिए अनुरंजन मैदान के बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था. इसी दौरान करीब 6-7 बदमाश मैदान में घुस गए. बदमाशों को देख अनुरंजन भागने लगा, लेकिन बदमाशों ने अनुरंजन को दबोच लिया. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने अनुरंजन को गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने कार्बाइन का इस्तेमाल किया. हत्यारों ने हवाई फायर (Firing) करते हुए कुछ नारे भी लगाए.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours