जमशेदपुर। झारखंड और बिहार के कई जिलों में इस समय भारतीय सेना में भर्ती के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी का खेल चल रहा है। धंधेबाज विभिन्न ट्रेनों में बकायदा इश्तेहार चस्पां कर बेरोजगार युवकों को अपने झांसे में ले रहे हैं। ठगों ने बाकायदा इंटरनेट पर भी अपना विज्ञापन दे रखा है।

इश्तहारों के जरिए ठग छह महीने के दौरान केवल 36 हजार रुपये में ट्रेनिंग देकर भारतीय सेना के साथ-साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, असम राइफल्स, एसएसबी, सीआइएसएफ, बिहार पुलिस व झारखंड पुलिस समेत सभी राज्यों की पुलिस सेवा में शर्तिया ज्वाइनिंग का दावा कर रहे हैं। सेना और अर्धसेना में ज्वाइनिंग का यह दावा ही इनके फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सुबूत है।

छह महीने की ट्रेनिंग का झांसा

स्टिंग ऑपरेशन कर जय हिंदू नामक संगठन से जुड़े रांची और जमशेदपुर के दो धंधेबाजों से बातचीत की। रांची के धंधेबाज ने रोजगार पाने के इच्छुक युवक का नाम, पता, उम्र, योग्यता और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद सेना में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान धंधेबाज ने कहा कि छह महीने ट्रेनिंग दी जाएगी। रहना व खाना सब यहीं होगा। फिर देखा जाएगा कि वह किस पोस्ट के लायक हैं। उसी हिसाब से तैयारी कराई जाएगी। छह माह की तैयारी के दौरान ही नौकरी मिल जाएगी।

नौकरी के लिए 36 हजार और डेस के लिए अलग से तीन हजार
धंधेबाज से फोन पर रिपोर्टर ने पूछा-कितने पैसे देने होंगे? इसपर धंधेबाज ने कहा- एक दिन के 200 रुपये लगते हैं। छह माह के लिए 36 हजार देने होंगे। ड्रेस के लिए अलग से तीन हजार रुपये लगेंगे। फिर रिपोर्टर ने पूछा- किस सेवा में नौकरी दिलाएंगे? तो धंधेबाज ने जवाब दिया कि ऑल डिफेंस। सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, बिहार पुलिस व झारखंड पुलिस..।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours