सरायकेला-खसरावां.  तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया. तबरेज की पत्नी एस परवीन ने धमकी दी है कि अगर आरो‌पियों पर हत्या (Murder) का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो वो आत्महत्या (Suicide) कर लेंगी. शाइस्ता परवीन परिजन के साथ कलक्‍ट्रेट पहुंचकर डीसी ए दोड्डे से मुलाकात की. उन्‍होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. शाइस्‍ता ने इस मामले में आवेदन देकर पोस्टमार्टम, विसरा और SIT रिपोर्ट की कॉपी मांगी है. डीसी ने उन्हें एसपी से मुलाकात कर इन रिपोर्ट्स की कॉपी लेने के लिए कहा. जबकि एसपी ने कोर्ट से कॉपी लेने को कहा.

ग्रामीणों  की पिटाई और डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत
शाइस्ता परवीन ने आवेदन में कहा कि तबरेज अंसारी की मौत ग्रामीणों की पिटाई और पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हुई. ऐसे में आगे की कार्रवाई के लिए परिवार को पोस्टमार्टम, विसरा एवं एसआईटी रिपोर्ट की जरूरत है. उसने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने इस मामले में धारा 302 को हटाकर धारा 304 के तहत गलत ढंग से कोर्ट में चार्जशीट पेश की है. परवीन ने बताया कि इस सिलसिले में पहले भी आवेदन कर रिपोर्ट की मांग की गई थी लेकिन वह अब तक नहीं दी गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours