दुमका. झारखंड में दुमका जिले के सरैयाहाट थाने की पुलिस (Police) ने बीते 20 सितंबर को शराब दुकान में हुई लूट (Loot) का खुलासा कर दिया है. संबंधित मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शराब दुकान के दो कर्मी भी शामिल हैं. वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया है.
दुकान के कर्मियों की मिलीभगत से अपराधियों ने लूट को दिया था अंजाम
मामले में जरमुंडी एसडीपीओ अनिमेष नैथानी ने कहा कि दुकान के कर्मी की मिलीभगत से अपराधियों ने करीब 2 लाख रुपए की शराब की लूट की थी. पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर लूटी गई शराब भी बरामद कर ली है. वहीं शेष तीन अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
नकद रुपए और मोबाइल भी लूटकर ले गए थे अपराधी
एसडीपीओ ने कहा कि बीते 20 सितंबर को एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शराब दुकान के मालिक ने अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटकांड की रिपोर्ट लिखाई थी. सुबह करीब 4 बजे शराब की दुकान में अज्ञात अपराधियों ने नकद रुपए, मोबाइल और करीब 2 लाख की शराब लूट की घटना को अंजाम दिया था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours