गुमला.  कल्याण विभाग (Welfare Department) में फर्जी चेक (Fake Cheque) और हस्ताक्षर के जरिये 9 करोड़ 5 लाख रुपये के गबन (Cheating) का मामला सामने आया है. इससे विभागीय अधिकारियों का नींद उड़ गयी है. ये राशि कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की थी. मामले की जानकारी मिलने पर बुधवार शाम को डीसी शशिरंजन, डीडीसी हरि कुमार केशरी, डीआरडीए निदेशक हैदर अली समेत कई अधिकारियों ने कल्याण विभाग के कार्यालय में घंटों जांच पड़ताल (Investigation) की. इस दौरान बैंक के अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ भी की गई. जांच में गबन की पुष्टि के बाद संबंधित बैंक खाते को फ्रिज (Account fridge) कर दिया गया.

ओडिशा के शख्स के खाते में हुआ ट्रांसफर 

जिला कल्याण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पालकोट रोड स्थित एसबीआई की शाखा में विभाग के खाते से अलग-अलग चेक के जरिये ऐक्सिस बैंक 9 करोड़ 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया गया. फर्जी चेक और हस्ताक्षर के माध्यम से ये किया गया. इस्तेमाल फर्जी चेक का असली चेक विभाग के पास मौजूद है. उन्होंने कहा कि जिनके खाते में राशि को ट्रांसफर किया गया, वह ओडिशा का रहने वाला है. खाताधारक का नाम पटेल अमित चंदूलाल है. डीसी के आदेश पर इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बैंक अधिकारी की पहल पर हुआ खुलासा



जानकारी के मुताबिक 9 में से 8 करोड़ रुपये की निकासी खाताधारक चंदूलाल ने कर ली है. जबकि एक करोड़ 5 लाख रुपये की निकासी नहीं हो पाई. इसी एक करोड़ 5 लाख रुपये की निकासी के दौरान ऐक्सिस बैंक के अधिकारी को गड़बड़झाले की आशंका हुई. उन्होंने इसकी सूचना गुमला में स्थित ऐक्सिस बैंक को अधिकारियों को दी. जिसके बाद पूरा मामला प्रकाश में आया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours