साहिबगंज से केलांचल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट

साहिबगंज:- झारखंड में भारतीय जनता पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में पार्टी सूबे में नया झारखंड अभियान की शुरुआत कर रही है। झारखंड बीजेपी घोषणा पत्र समिति, इस अभियान के जरिए मंडल स्तर तक जाएगी और आमजनों द्वारा प्राप्त विमर्श एवं सुझाव से संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसको लेकर आज सम्बंधित जानकारी जिला मुख्यालय के परिसदन में राजमहल विधायक अनंत ओझा ने आयोजित पत्रकार वार्ता के क्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कहि। वही उन्होंने पार्टी बताया कि बीजेपी की चुनावी रणनीति के सापेक्ष्य में नया झारखंड अभियान पार्टी की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी अभियान होगी जो अगले 5 साल का एजेंडा निर्धारित करने के साथ ही झारखंड के लोगों का भविष्य तय करेगी। वही उन्होंने कहा कि चुनावी मिशन के तहत भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र बनाने में जुट गई है, जिसे नया झारखंड अभियान नाम दिया गया है। इसके अलावे सोशल मीडिया, कमल दूत, मिस्ड कॉल नंबर 6357171717 पर और नए वेबसाइट के जरिये भी लोगों से सुझाव अपेक्षित की जाएगी। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद राजमहल विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा "नया झारखंड" अभियान की शुरुआत इस विश्वास के साथ कर रही है कि झारखंड राज्य के विकास और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अबतक का सबसे बड़ा सहकारी प्रयास सिद्ध होगा। यह अभियान अगले पाँच सालों के लिए एजेंडे को तैयार करने और लोगों की उम्मीद, अपेक्षाओं और सुझावों को संकलित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पाँच वर्ष पूर्व सूबे के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया था जो अबतक कायम है। भाजपा इन आशाओं और अपेक्षाओं को भी जनता के विश्वास का प्रतिबिंब मानती है। भाजपा ने दावा किया कि 65 प्लस के चुनावी लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों के सहारे आसानी से हासिल कर लिया जाएगा। इस पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष रूप से राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, अमित साह, पंकज चौधरी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours