साहिबगंज से कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट
बोरियो:- जिला मुख्यालय के बोरियो प्रखंड में आज दिनांक 2 अक्टूबर 2019 बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय बोरियो के प्रांगण में गांधी जयन्ती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर पनवाटी इंडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड बोरियो की तरफ से गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए "स्वच्छ भारत निरोग भारत" के तहत "प्लास्टिक हटाओ माटी लाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बोरियो बाजार मुखिया मीणा बासकी की उपस्थिति में हुई। वही मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पंडित उर्फ प्रजापति प्रकाश बाबा, विशिष्ट अतिथि बरण किस्कु जिला परिषद, रोहित कुमार साह, सोनू सिंह, राजु रक्षित, मनोज रक्षित, विकास कुमार पंडित आदि दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में भागीदारी बने एवं बोरियो बाजार को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए संकल्पित हुए। वही इस मौके पर प्रजापति प्रकाश बाबा ने कहा कि यदि बोरियो बाजार की जनता चाहे तो प्लास्टिक मुक्त हो सकती है। वही उन्होंने कहा कि आपके घरों में शादी विवाह पार्टी फंक्शन आदि कार्यक्रम में थर्मोकोल का उपयोग ना करें इसके जगह पर आदिवासियों के हाथ का बना हुआ पत्तों और प्लेटो का व्यवहार करें। वही मिठाई दुकान, चाय दुकान आदि में प्लास्टिक के बर्तनों में सामान न लेकर माटी के बर्तनों में समान ले इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा और गांधी जी के सपनों का स्वच्छ भारत साकार होगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours