कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट

नवरात्र शुरू हो गए है और नवरात्र में माता दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती हैं और ये पूजा जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान के साथ करता है माता उन्हें अच्छे फल अवश्य देती हैं। भक्तजन माता का आशीर्वाद पाने के लिए चाहे वो महिला हो या पुरुष बच्चे हो या बूढ़े नौ दिनों तक पूरे मन से सच्चे मन से उपवास रखते है।

चमत्कारी है दुर्गा सप्तशती का पाठ
दुर्गा सप्तसती का पाठ बहुत ही शक्तिशाली पाठ है ये सिर्फ दुर्गा पूजा में ही नही बल्कि किसी भी दिन करे तो ये अच्छे फल जरूर देती है और माता का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता हैं।

माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिये क्या करे
1. अपने घर के कोने कोने को साफ रखे।
2. सुबह शाम माता दुर्गा की पूजा करे और उनकी पूजा शुरू करने से पहले भगवान गणेश को याद करना ना भूले।
3. जब पूजा शुरू करे तो माता से अपने पूर्व में किये हुए गलती की छमा अवश्य मांग ले।
4. मन को शुद्ध रखे और विचारों में पवित्रता बनाये रखे
5. अपने घर मे अखण्ड ज्योति अवश्य जलाये।
6. ध्यान रहे पूजा के तुरंत बाद ही भोजन ना करे।
7. 13 साल से कम उम्र की बच्चियो को फल प्रसाद और भोजन जरूर कराये।
8. अगर आप छोटी बच्चियो को खिलौने देकर घर से बिदा करे तो माँ और ज्यादा प्रसन्न होंगी।

नवरात्र में क्या ना करें
1. किसी भी महिला का अपमान ना करे।
2. छोटी बच्चियो को भूल कर भी ना रुलाये वरना आपका पूजा व्यर्थ जयेगा।
3. मन मे किसी के भी प्रति छल कपट न रखे।
4. नवरात्र में ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूरी है।
5. नवरात्र में किसी भी पशु की बलि ना दे और ना ही उसे प्रसाद के रूप में चढ़ाये वरना माता नाराज होंगी और ये निश्चित है कि वो सज़ा भी देंगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours