रांची। रामगढ़ के पतरातू डैम का मुख्‍यमंत्री रघुवर दास थोड़ी देर में उद्घाटन करेंगे। गांधी जंयती के यादगार मौके पर पर्यटकों को यह सौगात सरकार की ओर से दी जा रही है। यहां 68 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास इस विकसित पर्यटन केंद्र का उद्घाटन कर रहे हैं। पतरातू में पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए दूसरे व तीसरे चरण में डैम पर सरदार बल्लभभाई पटेल की ऊंची प्रतिमा लगाए जाने समेत कई अन्य काम कराए जाने हैं।

सोमवार को पर्यटन विभाग के डायरेक्टर संजीव बेसरा के साथ ज्वाइंट डायरेक्टर अनमोल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर विद्यानंद पंकज शर्मा समेत आधा दर्जन अधिकारियों और विकास कार्य करा रही कंपनी के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम की रूप रेखा भी तय की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours