रांची. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की दिवाली (Diwali) कैदी के रूप में रिम्स के पेइंग वार्ड में कटी. लालू यादव अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. पर्व-त्योहारों (Festival) पर लोगों को उनका खास अंदाज देखने को मिलता था, लेकिन लालू यादव चारा घोटाला मामले में सज़ा होने के बाद से बीमार हैं और रिम्स रांची (RIMS) के कैंप जेल में इलाजरत हैं. इस वर्ष जमानत नहीं मिलने के चलते लालू प्रसाद बतौर कैदी रिम्स के पेइंग वार्ड (Paying Ward) में ही दीपावली मनाई. बता दें कि दीपावली की पूर्व संध्या पर लालू यादव के पेइंग वार्ड के बाहर उनके प्रशंसकों ने लालू यादव की रिहाई और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दीपावली मनाई थी.
लालू ने रिम्स में स्टॉफ को बांटी मिठाई
लालू यादव ने रविवार को रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल में ही दिवाली मनाई. इससे पहले उनके ट्विटर हैंडल से देशवासियों को दीपावजी की बधाई भी दी गई. लालू यादव ने रिम्स में दीपावली मनाने का खास इंतज़ाम किया था. उन्होंने रिम्स के कैदी वार्ड समेत पूरे कैंपस को घी के दिए से रोशन करने का इंतजाम किया. वहीं, लालू के समर्थकों ने पेइंग वार्ड पहुंचकर लालू प्रसाद की सुरक्षा में लगे कर्मियों के बीच मिठाइयां बांटीं और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी.
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की वार्ड में ही की आराधना
इस मौके पर लालू यादव ने इलाज कर रहे डॉक्टरों, कम्पाउंडर और नर्सों को खास तौर से दावत दी है. सभी के लिए फरही, बुंदिया और देसी घी के लडडू का भी इंतज़ाम किया गया. वहीं, लालू प्रसाद ने रविवार की शाम पूरे विधि विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना अपने वार्ड में की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours