लोहरदगा. झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बेटे ने मुर्गा खाने के लिए अपने मां-बाप और बहन की जमकर पिटाई कर दी. बेटे ने पिता को इतना पीटा (Assault) कि वो बेहोश हो गया. मामले सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव का हैं.

पूरा मामला

दरअसल, नशे में धुत बेटा घर में पाले गए मुर्गे को खाना चाहता था. इसके लिए उसने अपनी मां से कहा, पर मां ने देने से मना कर दिया. इस बात से आक्रोशित बेटे ने मां को मुक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान बीच बचाव करने आए पिता और बहन को भी उसने पीटना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब नशे में हैवान बने भाई ने अपनी बहन की पिटाई करते-करते उसके कपड़े फाड़ दिए.

पिटाई से पिता हो गया बेहोश

बेटे ने पिता को इतनी बेरहामी से पीटा कि उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. मामले की जानकारी होने पर सेन्हा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार बेटे की तलाश में पुलिस ने टीम का गठन कर छानबीन में लगा दिया है.

मामले में पीड़ित बहन ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई घर का सबसे बड़ा बेटा है. वह हर दिन घर में मारपीट की घटना को अंजाम देता था, लेकिन वह इतना हिंसक हो जाएगा यह नहीं पता था.

बहरहाल, पुलिस ने देर रात गंभीर रूप से घायल पिता विपईत लोहरा, मां लालमईत देवी और बहन सोनी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours