गढ़वा. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election 2019) को लेकर गढ़वा (Garhwa) जिले में पहले चरण के लिए आज यानी 6 नवंबर से नामांकन (Nomination) शरू हो गया है. इसके लिए प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि पहले चरण के लिए 6 से 13 नवंबर तक नामांकन होगा.

30 नवंबर को पहले चरण का मतदान

जिले में दो विधानसभा क्षेत्र गढ़वा व भवनाथपुर के लिए प्रथम चरण में मतदान 30 नवंबर को होना है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी कोषांगों का गठन किया गया है. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लिए सदर एसडीओ कार्यालय व भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नगरउंटारी अनुमंडलीय कार्यालय नामांकन दाखिल किया जायेगा जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है.

5 चरणों में होंगे मतदान

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) 5 चरणों में होंगे. पहले फेज के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर, तीसरे फेज के लिए 12 दिसंबर, चौथे फेज के लिए 16 दिसंबर और पांचवें फेज के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी है.

3 दिसंबर को आखिरी चरण का नामांकम

पहले चरण में 13, दूसरे चरण में 20, तीसरे चरण में 17, चौथे चरण में 15 और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा. इसमें पहले चरण के लिए 6 से 13 नवंबर तक नामांकन होगा. दूसरे चरण के लिए 11 से 18 नवंबर तक, तीसरे फेज के लिए 16 से 25 नवंबर, चौथे फेज के लिए 22 से 29 नवंबर और अंतिम चरण यानी 5वें फेज के मतदान के लिए 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन भरा जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours