नई दिल्ली. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से मचे घमासान का शनिवार को अंत हो गया. तमाम अटकलों के बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एनसीपी ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार का गठन कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी से गठबंधन पर एनसीपी में फूट पड़ गई है. पार्टी के शरद पवार और अजित पवार के खेमे में बंटने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी के 25 से 30 विधायक अजित पवार के साथ हैं.

बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से शपथ ले ली है. अब बीजेपी और एनसीपी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम समाने आए थे. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 105 सीटें मिली थीं जबकि शिवसेना को 56 सीटें मिली थी. इस चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी जबकि एनसीपी को 54 सीटें मिली थीं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours