मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अभी बेड रेस्ट पर हैं. उन्होंने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि  चोट लगी है और दोबारा शूटिंग शुरू होने से पहले उससे उबरने की जरूरत है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बिस्तर पर लेटकर टेलीविजन पर फुटबॉल देखते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि खाली समय में वह लेटे हैं और जल्दी से यह समय गुजर जाए, इसकी कोशिश कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘उस दिन को याद कर रहा हूं जब कुर्सी, कंप्यूटर जी और दर्शक होंगे (कौन बनेगा करोड़पति). लेकिन पुरानी घटनाएं और चोट अब हावी हो रहे हैं और इससे चलना-फिरना बाधित हो गया. यह समय भी अब रोचक है. शरीर के लिए लेकिन दिमाग के लिए नहीं. तो अब शरीर की सुनो और कई ऐसे हैं जो सराहना और प्रतिबद्धता की बात करेंगे. क्या हम नहीं कहें धीरे करो, धीरे करो.’’
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन शनिवार को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल नहीं हो सके जिसमें वह पिछले छह साल से शामिल हो रहे थे. उन्होंने इसके लिए खेद भी जताया. इस फिल्म समारोह में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान, बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली पहुंचे थे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours